Gen Z is among the most frequent users of AI, yet it is also increasingly worried about AI’s impact on entry-level jobs. As technology takes over tasks that once helped young workers gain experience, the generation most comfortable with AI may also be among the first to feel its disruption ?
जेन ज़ी ए.आई. का सबसे अधिक इस्तेमाल करने वाली पीढ़ियों में से एक है, फिर भी यह पीढ़ी ए.आई. के कारण शुरुआती स्तर की नौकरियों पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित है। जैसे-जैसे तकनीक उन कामों को अपने हाथ में ले रही है, जिनसे कभी युवाओं को अनुभव हासिल करने का मौका मिलता था, वैसे-वैसे ए.आई. के साथ सबसे सहज पीढ़ी ही इसके बदलाव का सबसे पहले सामना करती दिख रही है।
Gen Z is entering a world where traditional ideas of education, careers, authority, politics and success are being challenged. They want greater freedom, meaningful opportunities and a stronger voice, but their growing impatience is also raising questions about responsibility, resilience and direction. Is India adapting to Gen Z or is Gen Z simply expected to adapt to an outdated system ?
जेन ज़ी ऐसी दुनिया में प्रवेश कर रही है, जहां शिक्षा, करियर, सत्ता, राजनीति और सफलता को लेकर पारंपरिक सोच को चुनौती दी जा रही है। वे अधिक स्वतंत्रता, बेहतर अवसर और अपनी मजबूत आवाज़ चाहते हैं लेकिन उनकी बढ़ती अधीरता जिम्मेदारी, धैर्य और दिशा को लेकर भी सवाल खड़े करती है। क्या भारत जेन ज़ी के साथ बदल रहा है या जेन ज़ी से अब भी एक पुरानी व्यवस्था के हिसाब से ढलने की उम्मीद की जा रही है ?