Iqbal Singh Lalpura, from a tough childhood in Ropar to becoming an IPS officer, recipient of the President’s Police Medal, a respected author, and later Chairman of the National Commission for Minorities and a member of BJP’s National Parliamentary Board. Yet in Rupnagar 2022, despite national stature, he secured only 10,067 votes (7%), finishing far behind the main contenders. Can Lalpura convert his national image into local electoral trust in 2027, or will Rupnagar remain distant from his political journey?
इकबाल सिंह लालपुरा, रूपनगर के साधारण परिवार से उठ कर पुलिस अधिकारी बने, राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला, किताबें लिखीं और बाद में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष तथा भाजपा के बड़े पदों तक पहुँचे। लेकिन रूपनगर में 2022 में, इतनी पहचान होने के बाद भी उन्हें सिर्फ़ 10,067 वोट (7%) मिले। अब सवाल ये है, क्या इकबाल सिंह लालपुरा अपनी बड़ी छवि को 2027 में लोगों के भरोसे में बदल पाएँगे या रूपनगर उनसे दूर ही रहेगा?
Ashwani Sharma has been elected twice from Pathankot, and in the 2022 election he secured 43,132 votes, defeating Amit Vij (Congress) and Vibhuti Sharma (AAP). On paper, this looks like steady influence and a consistent support base. But the political mood in Punjab has been shifting fast. BJP is still struggling to build a deep cultural and emotional base in the state. Many say Pathankot is one of the few places where BJP has a workable organizational presence, while others believe the seat survives more on national leadership narrative rather than local political delivery. Will Ashwani Sharma enter 2027 as a grounded local leader, or as a beneficiary of broader national winds?
अश्वनी शर्मा दो बार पठानकोट से विधायक चुने जा चुके हैं और 2022 के चुनाव में उन्होंने 43,132 वोट हासिल करते हुए अमित विज (कांग्रेस) और विभूति शर्मा (AAP) को हराया था। कागज़ों पर यह लगातार मजबूत पकड़ और स्थिर जनाधार जैसा दिखता है। लेकिन पंजाब की राजनीतिक हवा तेज़ी से बदल रही है। भाजपा अभी भी पंजाब में एक गहरी सांस्कृतिक और भावनात्मक पकड़ बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। कई लोग मानते हैं कि पठानकोट उन कुछ इलाकों में से एक है जहां भाजपा की संगठनात्मक पकड़ ठीक है, जबकि कुछ का कहना है कि यह सीट ज़्यादा राष्ट्रीय नेतृत्व के असर पर टिकी है, न कि स्थानीय कामकाज पर। क्या 2027 में अश्वनी शर्मा एक मज़बूत स्थानीय नेता के रूप में सामने होंगे या फिर राष्ट्रीय राजनीति की लहर के सहारे जीतेंगे?